{"_id":"5d5715dd8ebc3e89ca72e5bb","slug":"independence-day-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1914195193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसकेपीए, सीआरपीएफ व बीएसएफ ने धूमधाम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसकेपीए, सीआरपीएफ व बीएसएफ ने धूमधाम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
उधमपुर में तिरंगे को सलामी देते सीआरपीएफ के जवान।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी, सीआरपीएफ की 187 व 137 बटालियन और सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जवानों व शानदार परेड कर अधिकारियों को सलामी दी।
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में अकादमी के निदेशक डा. एसडी सिंह ने परेड की सलामी ली। सलामी लेने से पहले निदेशक ने परेड का निरीक्षण किया। डा. एसडी सिंह ने सभी जवानों व अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए आंदोलन और शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शहीदों की शहादत से ही आज हम आजादी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शानदार कार्य के चलते जम्मू कश्मीर पुलिस की देश में अलग पहचान है। उन्होंने यूनियन होम मिनिस्ट मेडल हासिल करने पर चीफ प्रोसेक्यूटिंग आफिसर कमल शर्मा व एएसआई स्वर्ण सिंह की प्रशंसा की की।
सीआरपीएफ की 137 बटालियन की तरफ से बटालियन में स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सेकेंड-इन कमांड तेजिंद्र कौर, विजय कुमार, उमेश चंद सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 187 बटालियन के कमांडेंट राम बिलास गुप्ता के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राम बिलास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता का व्यख्यान किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हासिल के लिए हमारे महापुरुषों व वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। उन्होंने भारत सरकार की तरफ से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सदस्यों को दिये गये विभिन्न अलंकरणों के संबंध में जवानों को अवगत कराया।
सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महानिरीक्षक हरमेंद्र पाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद जवानों ने परेड कर सलामी दी। उन्होंने कहा कि देश का आजादी दिलाने में महात्मा गांधी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। देश की आजाद करवाने में कई लोगों ने शहादत दी है। उनकी शहादत को भी कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर मानत उत्थान सेवा समिति की आश्रम प्रभारी महात्मा समता भाई अपने संस्था के सदस्यों के साथ पहुंची थी। उन्होंने जवानों व अधिकारियों को राखी बांध कर रक्षाबंधन के साथ ही स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।