फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hundreds of vehicles were stopped in Udhampur after the highway was closed

हाईवे बंद होने पर उधमपुर में रोके गए घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
Hundreds of vehicles were stopped in Udhampur after the highway was closed
उधमपुर। रामबन व उधमपुर में राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटी, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, पटनीटॉप व अन्य कई रूट पर चलने वाले वाहनों की आवाजाही को रात तक बंद रखा गया। प्रतिबंध के कारण उधमपुर में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोका गया। चालक व यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। सुविधाएं न मिलने के कारण चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक ट्रकों को रोका गया है।
विज्ञापन

करीब छह महीने से हर शुक्रवार को रामबन के विभिन्न हिस्सों में राजमार्ग के मरम्म्मत का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। कभी कभार उधमपुर और चिनैनी के बीच भी राजमार्ग के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को रामबन के विभिन्न हिस्सों के साथ उधमपुर के समरोली में भी मरम्मत का कार्य किया गया। इसी के चलते सुबह से ही पुलिस ने घाटी के साथ रामबन, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी, पटनीटाप व अन्य कई रूट पर चलने वाले वाहनों के जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को जखैनी के साथ भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टल बालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई स्थानों पर सैकड़ों को रोक कर रखा था। जखैनी इलाके में काफी संख्या में यात्री वाहनों को रोका गया था। धूप व गर्मी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री दिन भर गर्मी का सामना करते हुए राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं रोकने के लिए पुलिस ने नाका लगा कर रखा था। पूछताछ के बाद ही कुछ स्थानीय निवासियों के वाहनों को छोड़ा जा रहा था। राजमार्ग बंद रहने के कारण रामबन के लोग भी काफी परेशान रहे। रामबन के स्थानीय रूटों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने पर लोग बहुत ज्यादा परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed