{"_id":"612145a28ebc3e79fe26204c","slug":"hundreds-of-people-returned-disappointed-due-to-lack-of-vaccine-udhampur-news-jmu242008255","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी के कारण निराश होकर लौटे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी के कारण निराश होकर लौटे सैकड़ों लोग
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में एक बार फिर से वैक्सीन की किल्लत सामने आने लगी है। पहले जहां हर रोज हजारों लोगों को वैक्सीन लग रही थी तो अब इनकी संख्या सैकड़ों तक पहुंच गई है। शनिवार को 914 लोगों को ही वैक्सीन लगी है। नया स्टॉक नहीं मिलने पर रविवार को इससे भी कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
जिले में अब लगातार कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ रही है और इसका सबसे बड़ा कारण वैक्सीन की कमी है। लोग वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में वैक्सीन सेंटर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण निराश होकर लौटना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को नया स्टॉक भी बहुत कम मिल रहा है। पहले जहां नया स्टाक हजारों की संख्या में मिल रहा था तो अब इनकी संख्या भी सैकड़ों तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के पास शुक्रवार शाम तक करीब 1500 डोज बचे थे और स्वास्थ्य विभाग को शाम के समय करीब 500 नए डोज मिले और इसी कारण शनिवार को केवल 914 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। 18 से 44 आयु वर्ग में 419 लोगों को पहली और 324 लोगों को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 19 लोगों को पहली और 116 लोगों को दूसरी, तीन वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 33 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिला अस्पताल में दोपहर फिर से डोज खत्म हो गई और फिर कई शहरवासियों को बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ा। कुछ ऐसा ही रामनगर, चिनैनी, बसंतगढ़ में भी स्थिति बनी रही। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 1080 डोज ही बचे थे।