{"_id":"60a00e8e8ebc3ea39b0a48ce","slug":"hotel-owner-expels-four-migrant-families-for-not-paying-rent-dalsa-takes-over-udhampur-news-jmu2353502103","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया नहीं देने पर होटल मालिक ने चार प्रवासी परिवारों को निकाला, डालसा ने संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया नहीं देने पर होटल मालिक ने चार प्रवासी परिवारों को निकाला, डालसा ने संभाला
विज्ञापन
उधमपुर। होटल के किराए का भुगतान नहीं करने पर मालिक ने शनिवार को चार प्रवासी परिवारों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान बच्चों और महिलाओं सहित 16 लोग सड़क आ गए। लेकिन डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (डालसा) की टीम ने संकट में भटक रहे लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
पीड़ित लोगों ने ने बताया कि वह 25 दिन से होटल में ठहरे हुए थे, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के चलते कामकाज बंद हो गया। जब पैसे खत्म हो गए तो होटल मालिक ने उन्हें होटल से बाहर निकाल दिया, जिससे परेशानी बढ़ गई है। चार प्रवासी परिवारों में बच्चों और महिलाओं सहित 16 लोग हैं, जो दिल्ली और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। पैसे खत्म होने के बाद अब सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर हैं। उधमपुर में फेरी का काम करते थे, लेकिन कर्फ्यू की वजह से काम बंद हो गया है। खाने-पीने के लाले पड़े हैं। कुछ दिन एक समाजसेवी संस्था ने खाने-पीने का प्रबंध किया गया था। लेकिन अब होटल मालिक ने भी निकाल दिया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद डालसा ने परिवारों की सहायता की। डालसा अध्यक्ष वाईपी बॉर्नी के दिशानिर्देश पर सदस्यों ने पीड़ित परिवारों की मदद का जिम्मा संभाल लिया है। इसके साथ ही डालसा सचिव रजनी शर्मा ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के समक्ष भी लोगों की समस्याओं को उजागर किया, जिसके बाद पुलिस टीम व रिटेनर वकील संजीत कुमार मौके पर पहुंचे और संकट में फंसे परिवारों के ठहरने की व्यवस्था की। साथ ही उनके लिए भोजन और सूखे राशन की भी व्यवस्था की। डालसा टीम ने जिला प्रशासन की ओर से उनके परिवहन की व्यवस्था होने तक हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।