फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   hotel

भवन मार्ग पर खाने के नए आउटलेट्स शुरू

विज्ञापन
hotel
भवन मार्ग पर रेस्टोंरेट का उदघाटन करते अधिकारी व अन्य - फोटो : KATRA
कटड़ा। भवन मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड ने ट्रैक पर विभिन्न भोजनालय जलपान इकाइयों को चालू किया है। खानपान सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए श्राइन बोर्ड ने एक खुली प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रैक पर अपने आउटलेट खोलने के लिए प्रतिष्ठित खाद्य श्रृंखलाओं को आमंत्रित किया है। इसमें मैकडॉनाल्ड्स, डोमिनोज, बीकानेरवाला और कॉफी डे ग्लोबल शामिल हैं।
विज्ञापन

सीईओ श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को इन आउटलेट्स का उद्घाटन किया। कटड़ा और अर्धकुंवारी के बीच ताराकोट मार्ग पर दो और चरणपादुका और अर्धकुंवारी में एक-एक आउटलेट हैं। इनमें श्रद्धालु वैष्णो देवी में कम कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन और पेय पदार्थों का आनंद लेंगे। इसमें प्रत्येक आउटलेट में सात्विक भोजन में प्याज और लहसुन के बिना मिठाई, पैक्ड स्नैक्स की श्रृंखला उत्तर और दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने कहा कि अध्यक्ष एसएमवीडीएसबी लेफ्टिनेंट गवर्नर जेके-यूटी मनोज सिन्हा के निर्देशों के अनुसार और तीर्थयात्रियों की लगातार मांग पर ट्रैक पर पौष्टिक और स्वच्छ व्यंजन इन आउटलेट्स पर श्रद्धालुओं को मिलेंगे। इसके साथ ही ये आउटलेट ताराकोट मार्ग के माध्यम से तीर्थयात्रा करने को प्राथमिकता देने वाले पैदल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा वरदान साबित होंगे। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ नवनीत सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. जगदीश चंद्र मेहरा, संयुक्त सचिव सीईओ चंदर प्रकाश और विश्वजीत सिंह, सीईओ महेश शर्मा बीकानेरवाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश गोयल, राकेश वजीर, वैष्णो देवी होटल एंड रेस्टोरेंट प्रा. लिमिटेड और अन्य अधिकारियों सहित श्राइन बोर्ड के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed