फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Honored

गोवा में राष्ट्रीय स्तर की बैंच प्रेस प्रतियोगिता में उधमपुर की रिया महाजन ने ब्रोन्ज मेडल जीतकर बढाया जिला का मान

विज्ञापन
Honored
गोवा में कांस्य पदक जीतने वाली रीया महाजन को सम्मानित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अन्य शहरव? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग बैंच प्रेस प्रतियोगिता में उधमपुर की रिया महाजन ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। इसलिए, बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने उनके घर जाकर उन्हें माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। रिया महाजन ने उधमपुर में पावर लिफ्टिंग फेडरेशन न होने के बावजूद पूरा मन बनाया था कि वह जिले के लिए पदक जीत कर लाएगी। इसके लिए उसने घर में अभ्यास किया, और जम्मू में जाकर प्रतियोगिता जीती। इसके बाद उसने जम्मू के कोच के मार्गदर्शन में गोवा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया, और अपने जिले के लिए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिया ने जिले के लिए पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक जीत कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता सिद्ध की है। उसने समाज में फिर से साबित कर दिया है कि बेटी अपनी मेहनत से जो चाहे वह हासिल कर सकती है। इसके लिए रिया के माता पिता भी विशेष बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने हर कदम पर उसका मनोबल बढ़ाने के साथ उसका भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता ने कहा कि प्रदेश की अन्य बेटियों को भी रिया से प्रेरणा लेकर सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। वहीं, पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि बेटी के पदक जीत कर लाने पर घर के साथ पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल है। जिले भर से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। फोन पर भी लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। बेटी ने कारनामा कर परिवार के साथ ही पूरे जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed