कटड़ा। धर्मनगरी के खेल समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में हनी सधोत्रा को जिमनास्टिक एसोसिएशन जिला रियासी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। एसोसिएशन के प्रमुख हितधारकों और सदस्यों की बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की गई।
सधोत्रा ने जिले में जिमनास्टिक के विकास के लिए अपनी कृतज्ञता और प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है। वह युवा जिमनास्ट, कोच और खेल अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं व अवसर प्रदान किए जा सकें। उनके अलावा वरुण मगोत्रा को उपाध्यक्ष, अरुण शर्मा महासचिव, अमरीक सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष और सोहन चंद सचिव, राहुल कपूर का प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। संवाद