{"_id":"6068b81e8ebc3e592e0eae8c","slug":"hill-view-rajori-mcc-bhadarwah-won-the-match-katra-news-jmu2326833126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिल व्यू राजोरी, एमसीसी भद्रवाह ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिल व्यू राजोरी, एमसीसी भद्रवाह ने जीते मैच
विज्ञापन
कटड़ा। श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें हिल व्यू राजोरी और एमसीसी भद्रवाह ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला हिल व्यू राजोरी और जीसीसी जम्मू के बीच हुआ। हिल व्यू की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का लक्ष्य दिया। इसमें रोहन कौल ने 44 गेंद में 75 और अभिमन्यु ने 48 गेंद में 54 रन की पारी खेली। जीसीसी जम्मू के सचिन ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीसी जम्मू की टीम 186 रन ही बना सकी और 17 रन से मैच गंवा दिया। इसमें कनव ने 51 व अभिशांत ने 49 रन का योगदान दिया। हिल व्यू की ओर से गेंदबाज आकाश ने तीन विकेट हासिल किए। मैच में 75 रन की बेहतरी पारी खेलने के लिए रोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला एमसीसी भद्रवाह और बीसीसी कटड़ा के बीच हुआ। बीसीसी कटड़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते 172 रन का लक्ष्य दिया। इसमें विशाल ने 48 गेंद में नाबाद 79 रन की पारी खेली। जबकि नितिन ने 25 रन का योगदान दिया। एमसीसी के आदिल व खालिद ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में एमसीसी भद्रवाह ने 17.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। एमसीसी भद्रवाह की ओर से आदिल ने 23 गेंद 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, हिनान ने भी 45 गेंद में 66 रन का योगदान दिया। बीसीसी कटड़ा के सतीश ने तीन विकेट हासिल किए। ताबड़तोड़ 71 रन की पारी खेलने के लिए आदिल मैन ऑफ द मैच चुना गया।