{"_id":"57d1b4974f1c1b5d783173c0","slug":"highway-is-not-safe-for-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों को न्योता दे रहे हाईवे पर बने गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों को न्योता दे रहे हाईवे पर बने गड्ढे
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंपावत की खस्ताहाल सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रवेश द्वार एमएच चौक से लेकर सुभाष चौक और धार रोड गोलमेला से लेकर नेशनल हाईवे बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग तक पर वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। मार्ग में बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग व नेशनल हाईवे बाईपास मार्ग की खस्ताहालत वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर के प्रवेश द्वार एमएच चौक से सुभाष चौक तक यात्री वाहनों को पहुंचने के लिए लगभग बीस मिनट का समय लग जाता है।
विज्ञापन
मार्ग की दशा सही होने पर यही सफर केवल पांच मिनट में तय किया जा सकता है। कई बार स्थानीय दुकानदारों द्वारा मार्ग की दशा में सुधार करने व तारकोल बिछाने की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन भी किए गए हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
इस कारण हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे हैं। ऐसा ही कुछ हाल धार रोड गोलमेला से नेशनल हाए बाईपास को जोड़ने वाले मार्ग का है। मार्ग को जोड़ने के लिए तीखा मोड़ होने से वाहनों को धीरे धीरे चलाना पड़ता है।
बाईपास से धार रोड आने वाले वाहन सीधे ही आ जाते हैं। मार्ग की खराब दशा के कारण दोनों ओर से वाले वाहनों के लिए टक्कर होने का अंदेशा बना रहता है। मार्ग खराब होने के कारण दोनों ओर से आने वाले वाहन थोड़े बहुत साफ रास्ते ही तलाश में रहते हैं।
ऐसे में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। अगर जल्द ही दोनों मार्गो की खस्ता हालत को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।