फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   High School not Upgarde

Udhampur News: 20 सालों से स्कूल के हायर सेकेंडरी बनने का इंतजार कर रहे पंचायत रौंदोमेल के वासी

विज्ञापन
High School not Upgarde
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से दस किलोमीटर दूर स्थित रौंदोमल पंचायत में बने सरकारी हाई स्कूल को 21 सालों से स्थानीय लोग अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी बनाने की मांग कर रहे हैं। आज तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
मौजूदा समय में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चाें की संख्या 45 है। क्षेत्र के साथ लगती अन्य पंचायतों के बच्चों को दसवीं कक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए रोजाना 20 किलोमीटर का सफर तय कर उधमपुर हायर सेकेंडरी में आना पड़ रहा है। इससे बच्चों के अभिभावक भी काफी परेशान है। इतना ही नहीं, हाई स्कूल में भी बच्चों के खेलने के लिए मैदान न होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार क्षेत्रवासी विभाग से स्कूल को अपग्रेड करने और मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन



इस संदर्भ में पूर्व सरपंच संसार सिंह जम्वाल का कहना है कि शिक्षा विभाग ने इस स्कूल को अपग्रेड करने के बजाय यहां से छह 6 किलोमीटर दूर बट्टलबालियां में हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया दिया जिसका यहां के बच्चों को कोई लाभ नहीं मिला। क्योंकि रौंदोमेल से बट्टलबालियां की ओर जाने के लिए कोई यात्री वाहन की सुविधा नहीं है। स्कूल की इमारत की हालत भी दयनीय बनी हुई है। स्कूल परिसर में बच्चों के लिए खेलने का मैदान तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
पिछले पांच सालों से स्कूलाें की अपग्रेडेशन बंद है। जैसे ही प्रक्रिया शुरू होगी, इस स्कूल को प्राथमिकता पर रखकर हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि बच्चों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article