फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   High Jump, Rohit and Neeraj Won Title

हाई जंप : अंडर-14 में रोहित व अंडर-17 में नीरज बने विजेता

विज्ञापन
High Jump, Rohit and Neeraj Won Title
बॉयज जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता : दौड़, लांग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो आदि के करवाए गए फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। जोनल स्तरीय अंतर खेल प्रतियोगिता सोमवार को भी जारी रही। इसमें अंडर-14 और 17 वर्ग के लड़कों ने हिस्सा लिया। इसमें दौड़, लांग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो आदि के फाइनल मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 आयु वर्ग में हाई जंप का फाइनल मिडिल स्कूल थपलाल के रोहित व अंडर-17 में हाई स्कूल सुनेतर के नीरज ने जीता।
राजा राम सिंह मैदान में हुए खेल मुकाबलों में सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 190 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ मुकाबले में हाई स्कूल सुनेतर के शुभम जगोत्रा ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल किड़मू के गणेश कुमार प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल जनद्राडी के छात्र जीवन कुमार अव्वल रहे। 600 मीटर दौड़ के मुकाबले में मिडिल स्कूल थपलाल के अरुण भारद्वाज ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर-14 शॉटपुट और लांगपुट मुकाबला हाई सेकेंडरी स्कूल माडता के अरुण कुमार ने जीता। हाई जंप में मिडिल स्कूल थपलाल के छात्र रोहित कुमार ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। अंडर-17 वर्ग के लड़कों के 100 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के अरुण कुमार ने परचम लहराया। 200 मीटर दौड़ में हाई सेकेंडरी स्कूल माडता के नरेश कुमार, 400 मीटर दौड़ में राइजिंग पिलर्स पब्लिक हाई स्कूल के आदित्य नंदन उपाध्याय, 800 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी हाई स्कूल जनद्राडी के अरुण शर्मा व 1500 मीटर दौड़ में हाई सेकेंडरी स्कूल रामनगर के अरुण कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, शॉटपुट में हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के रोहित कुमार, लांग जंप में हाई स्कूल जनद्राडी के साहिल कुमार, हाई जंप में हाई स्कूल सुनेतर के नीरज मन्हास, जैवलिन थ्रो में हॉयर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के छात्र अमित कुमार ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।

अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि एथलेटिक मीट में जिन खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले जीते हैं वे सभी जिला स्तर पर होने वाली 26 मई की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को सुबह नौ बजे अंडर-14 और 17 आयु वर्ग की लड़कियों की एथलेटिक मीट के फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed