{"_id":"626d96b26a29006f8c0c41cf","slug":"helth-udhampur-news-jmu258890912","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच से 12 आयु वर्ष के बच्चों को टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच से 12 आयु वर्ष के बच्चों को टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने पांच से 12 आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। आंकड़े जुटाए जा रहे हैं कि जिला उधमपुर में कितने बच्चों को पांच से 12 आयु वर्ग में वैक्सीन लगाई जानी है। किस तरह से इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग यह टीकाकरण अभियान शिक्षा विभाग के साथ मिलकर ही पूरा करेगा।
करीब तीन महीने से जिले में किशोर वर्ग को टीका लगाने को लेकर काम किया जा रहा है। सबसे पहले 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। किशोर वर्ग को अभी भी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जारी है। 15 से 17 आयु वर्ग के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है, जबकि 12 से 14 आयु वर्ग को वैक्सीन लगाने के लिए काम अंतिम चरण में है।
वहीं अब स्वास्थ्य विभाग ने पांच से 12 आयु वर्ग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह टीकाकरण शुरू करने को लेकर अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन सरकार से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ज्यादातर केंद्र बनाए जाएंगे स्कूल परिसर में
स्वास्थ्य विभाग बच्चों के टीकाकरण को लेकर शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम करेगा। ज्यादातर वैक्सीन सेंटर स्कूलों के अंदर ही बनाए जाएंगे। विद्यार्थियों को वैक्सीन सेंटर तक लाने का काम शिक्षकों की तरफ से किया जाएगा और विद्यार्थियों की देखभाल भी शिक्षक ही करेंगे।
आदेश मिलने के बाद शुरू हो जाएगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने छह से 12 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक सप्ताह तक बच्चों की संख्या की सूची तैयार कर दी जाएगी। सरकार से आदेश मिलने के बाद वैक्सीन लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. मोहम्मद यासीन, डीएचओ, उधमपुर