{"_id":"62bdf17253beac21ba6b8928","slug":"heavy-rainfall-problem-udhampur-news-jmu2630282167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादा गांव के घरों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादा गांव के घरों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
चिनैनी के मादा में घरों के अंदर घुसा पानी :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे में बुधवार रात को शुरू हुई तेज बारिश वीरवार सुबह तक होती रही। इससे बारिश का पानी मादा के वार्ड 7 के एक घर में घुस गया। इस घटना से परिवार के सदस्यों को कोई शारीरिक हानि नहीं हुई है। हालांकि, पानी ने घर के सामान को काफी नुकसान पहुंचाया है।
राजेश सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह वह और उसका परिवार घर में सोया हुआ था, और तेज बारिश जारी थी। सुबह साढे़ पांच अचानक घर की कच्ची दीवार से बारिश का पानी टकराने लगा। पानी का निकास था नहीं, इसलिए उसके घर के पास एक नाली ने नाले का रूप ले लिया। घर से कुछ ही दूरी पर सड़क भी है, उसका पानी भी नाली में ही आ रहा था। नाली छोटी पड़ गई, जिससे बारिश का पानी घर में घुस गया।
उसने बताया कि सोये हुए लोग तुरंत जागे और सुरक्षित बाहर चले गए। लेकिन, पानी ने फ्रीज, फर्नीचर व घर के अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह हाल कुछ अन्य घरों का भी है। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई, क्योंकि खेत भी तालाब बन गए थे। उधर, बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद ने मादा व अन्य गांवों में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होेंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे, और मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

चिनैनी के मादा में घरों के अंदर घुसा पानी :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन