फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health, protein, supplement

Udhampur News: ज्यादा प्रोटीन और सप्लीमेंट्स लेना नुकसानदायक, इसलिए डॉक्टर की सलाह ही लें

विज्ञापन
health, protein, supplement
उधमपुर। लोग शरीर को स्वस्थ रखने और कमजोरी दूर करने के लिए प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे सप्लीमेंट्स (अनुपूरक) का सेवन करते हैं। डाॅक्टरों के अनुसार इनका जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

डाॅक्टरों के मुताबिक ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कई मामलों में देखा गया है कि जिम में जाने वाले कुछ लोग जल्दी मसल्स बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन पाउडर का सेवन करने लगते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ज्यादा कैल्शियम या आयरन लेने से भी शरीर को नुकसान हो सकता है। जरूरत से ज्यादा कैल्शियम लेने से किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है। पेट दर्द, उल्टी और लीवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहना हैं कि संतुलित आहार से भी शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है और कई बड़ी बीमारियां से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

सावधानी बरतें
हर व्यक्ति के शरीर की जरूरत अलग होती है। शरीर को कौन सा सप्लीमेंट कितनी मात्रा में और कितने समय तक लेना चाहिए। यह जानना जरूरी है। बिना जांच के सप्लीमेंट लेना कई बार नुकसानदायक हो सकता है इसलिए किसी भी तरह का सप्लीमेंट लेने से पहले डाक्टर से जांच और सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर भी शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है। बिना जरूरत के सप्लीमेंट्स लेना सही नहीं हैं। सप्लीमेंट का उपयोग करने से पहले डाॅक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।
- डाॅ. धीरज शर्मा, एचओडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed