{"_id":"6840a37cfd754cb0bd0b8433","slug":"head-constable-found-in-delhi-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123914-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर से लापता सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल दिल्ली में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर से लापता सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल दिल्ली में मिला
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा।
- अस्वस्थता के कारण कई दिनों तक बेसुध होकर होता रहा दरबदर
उधमपुर। जखैनी स्थित सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन में तैनात उतर प्रदेश के आगरा निवासी हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा का अपने परिवार के साथ मिलान हो गया है। बता दें कि 26 मई से अभिषेक शर्मा के लापता होने की रिपोर्ट उधमपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।
इसके उपरांत परिवार के सदस्य आगरा से अभिषेक की तलाश में उधमपुर पहुंचे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन ने दिल्ली में उसके दोस्तों से भी मदद ली। मेट्रो सहित कई अन्य स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। अभिषेक को बेसुध अवस्था में कई स्थानों पर घूमते देखा गया। कुछ दिन बाद एक दोस्त ने परिजन को जानकारी दी कि अभिषेक उसके घर पर पहुंचा है। दिल्ली में ही मौजूद परिवार के सदस्य उसे लेने पहुंच गए। अभिषेक के सुरक्षित मिलने की जानकारी बटालियन के अधिकारियों और पुलिस को भी दे दी गई।
प्राथमिकता जांच में सामने आया है कि तनाव और अस्वस्थता के कारण अभिषेक बटालियन परिसर से निकल गया था। परिवार की ओर से स्वास्थ्य चिकित्सकों से भी परामर्श लिया जा रहा है। अभिषेक के भाई अंकुर ने बताया कि स्लीपर पहने अभिषेक उधमपुर से दिल्ली पहुंच गया था। लेकिन उसे कुछ याद नहीं वो दिल्ली तक कैसे पहुंच गया और कई दिनों तक भूखा-प्यासा दिल्ली में ही भटकता रहा। जब कुछ दिन बाद थोड़ा होश आया तो अपने दोस्त के घर पहुंचा।
विज्ञापन
तीन दिन पहले उसे घर वापस लाया गया। अभिषेक के स्वास्थ्य की जांच को लेकर चिकित्सकों की मदद ली जा रही है। संवाद