फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Government women's college will soon get new science lab

सरकारी महिला कॉलेज को जल्द मिलेगी नई साइंस लैब

विज्ञापन
Government women's college will soon get new science lab
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज की छात्राओं को जल्द नई सांइस लैब की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है और इसका काम भी शुरू हो गया है। हालांकि इनको पूरी तरह से बन कर तैयार होने में छह महीने से भी अधिक समय लगेगा। लेकिन इनके बनने के बाद छात्राओं की लैब की परेशानी दूर हो जाएगी। कॉलेज में फिजिस्क, कैमिस्ट्री और बाटनी की दो-दो लैब होंगी।
विज्ञापन

सरकारी मजिला कालेज में प्रत्येक सत्र में तीन हजार से अधिक छात्राएं शिक्षा हासिल करती है। इनमें एक हजार से अधिक छात्राएं सांइस स्ट्रीम में एडमिशन लेती है। शिक्षा सत्र में साइंस स्ट्रीम की छात्राओं को जरूरत अनुसार लैब की सुविधा नहीं मिलती है। छात्राओं में लैब में जाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा है। इससे छात्राओं के साथ प्रोफेसर को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्राएं करीब 16 वर्ष पहले तैयार की गई लैब में ही शिक्षा हासिल करने को मजबूर रहती हैं। इसके साथ पुरानी लैब उपकरण भी बहुत पुराने होते हैं और इससे भी परेशानी दोगुनी हो जाती है। लेकिन कुछ महीनो के बाद इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कालेज में नई साइंस लैब का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बॉटनी की लैब रखी गई है। इसके बनने के बाद महिला कालेज में दो-दो लैब होंगी और छात्राओं को अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने में कुछ महीने लगेंगे। नई साइंस लैब के निर्माण कार्य की कुल लागत 87 लाख रखी गई है।
विज्ञापन

नई साइंस लैब में छात्राओं को आधुनिक उपकरण की सुविधा दी जाएगी। कुछ उपकरण तो ऐसे होंगे, जोकि उधमपुर में किसी दूसरी लैब में नहीं हैं। इससे छात्राओं को पढ़ाई में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी और यह कॉलेज के लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी। काम तेजी से चलेगा और पूरा प्रयास होगा कि 2022-23 का सत्र शुरू होने से पहले लैब बन कर तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीनू महाजन, प्रिंसिपल, सरकारी महिला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed