फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Government school building not built even after 10 years

Udhampur News: 10 साल बाद भी नहीं बनी सरकारी स्कूल की इमारत

Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Government school building not built even after 10 years
विद्यार्थी क्षतिग्रस्त हुए कमरों में पढ़ाई करने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी हाई स्कूल खिमती लड्डा में 2010 में स्कूल की इमारत बनाने के लिए सरकार ने 39.91 लाख की राशि दी थी। इसके चलते स्कूल की इमारत बनाने का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसमें नींव बनाने में 22.80 लाख खर्च हो गए थे। बाकी बचे 15 लाख से स्कूल की इमारत बनना नामुमकिन था। इसके बाद स्कूल की इमारत बनाने के लिए जून 2023 में लाेक निर्माण विभाग ने 46.91 लाख की एक ओर डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी दी है। मगर अभी तक डीपीआर को मंजूरी न मिलने के कारण स्कूल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
मौजूदा समय में बच्चे स्कूल परिसर में खस्ताहाल इमारत में पढ़ने पर मजबूर है। गौरतलब है कि स्कूल परिसर में पुरानी इमारत में बने कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्कूल की नई इमारत न बनने से बच्चों को पुराने कमरों में ही पढ़ाई करनी पढ़ रही है।
विज्ञापन

स्कूल में नई इमारत बनाने के लिए 2010 में 39.91 लाख की राशि आई थी। उस समय 22.80 लाख रुपये खर्च कर स्कूल की नींव ही तैयार हो पाई थी। क्योंकि इमारत बनाने के लिए काफी पैसों की जरूरत थी। जबकि स्कूल की इमारत की राशि से सिर्फ नींव भरने के बाद 15 लाख रुपये ही बचे थे। इसके चलते 2023 में 46 लाख की एक ओर डीपीआर तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भेजी थी। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसवीर सिंह, डीडीसी
विभाग की ओर से स्कूल की इमारत को जल्द से जल्द बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल की नई इमारत बनाने के लिए डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी है। इसकी मंजूरी मिलते ही स्कूल की इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया,
डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed