फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Government school,Amar ujala abhiyan education health

शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
Government school,Amar ujala abhiyan education health
उधमपुर। जोन पंचैरी के पंचायत कुल्टयार वालां के सरकारी हाई स्कूल में शिक्षकों व स्टॉफ की कमी के कारण छात्रों की शिक्षा पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसकी जानकारी पर क्षेत्र के सरपंच पवन कुमार ने रोष जताते हुए बताया कि इस स्कूल में 286 छात्रों को पढ़ाने के लिए मात्र पांच शिक्षक हैं। जो नाकाफी हैं। स्कूल में हेड मास्टर की भी तैनाती नहीं हैं। मास्टर ग्रेड के तीन, टीचर ग्रेड के चार पद खाली हैं। इसके अलावा लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, चौकीदार और अर्दली की पोस्ट भी रिक्त है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षा विभाग जल्द स्कूल में शिक्षकों व अन्य स्टॉफ की कमी को पूरा नहीं करता तो वह अपने बच्चों को स्कूल से हटाने पर मजबूर होंगे। सरपंच ने कहा कि एक तरफ सरकार स्कूलों में ज्याद से ज्यादा नामांकन के लिए अभियान चला रही है और जनप्रतिनिधियों को भी लोगों से सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का नामांकन करवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कह रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों व स्टॉफ की कमी व अन्य जरूरी सुविधाओं की ओर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में डालने के बजाय निजी स्कूलों को प्राथमिकता देने को मजबूर हैं। उनका मानना है कि सरकार को सरकारी स्कूलों में पेश आ रही शिक्षकों की कमी को पूरा करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने जिला प्रशासन व मुख्य शिक्षा अधिकारी से भी अपील किया कि वह जल्द गवर्नमेंट हाई स्कूल कुल्टयार में शिक्षकों की कमी को पूरा करें। अन्यथा वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रोड बंद कर शिक्षा विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed