फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Gopashtami

नगर में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, महिलाओं ने गाय माता की परिक्रमा व पूजा कर मांगा परिवार की सुख समृद्धि का आर्शिवाद

विज्ञापन
Gopashtami
गोपाष्टमी पर उधमपुर के कारगिल हनुमान मंदिर में गाय की पूजा करती महिलाएं - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौ माता की परिक्रमा कर पूजा की, और अपने परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इसके लिए नगर के कारगिल हनुमान मंदिर में विशेष गौशाला भी तैयार की गई थी। जहां काफी संख्या में महिलाओं ने गौ माता को हार पहनाकर चारा खिलाया, और परिक्रमा कर पूजा की। महिलाओं ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार दीवाली के ठीक बाद आने वाली कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन ही मां यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण को गाय चराने के लिए जंगल भेजा था।
विज्ञापन

इस दिन गौ, ग्वाल और भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने का महत्व है। हिंदू धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। कामधेनु के रूप में गाय माता सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं। मृत्यु के पश्चात जीव गाय माता की पूंछ पकड़ कर ही वैतरणी नदी को पार करता है। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी पर गौ माता की विशेष पूजा की जाती है। विशेषतौर पर बछड़े सहित गाय की पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप-दीप, अक्षत, रोली, गुड़, वस्त्र, जल, आदि से गाय का पूजन और आरती उतारी जाती है। इस दिन गायों को नहला धुला कर खूब सजाया-संवारा जाता है। इसके बाद गाय को चारा, आदि डालकर उनकी परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा करने के बाद कुछ दूर तक गायों के साथ चलते हैं। ऐसी आस्था भी है कि गोपाष्टमी के दिन गाय के नीचे से निकलने वालों को बड़ा पुण्य मिलता है। परिवार की सुख समृद्धि में विशेष वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed