फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Goods of more than 20 pods seized for disobeying the order

आदेश की अवहेलना करने पर 20 से अधिक फड़ियों का सामान जब्त

विज्ञापन
Goods of more than 20 pods seized for disobeying the order
उधमपुर। गोल मार्केट व शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंध के बावजूद सोमवार बाजार सजाने वालों के खिलाफ नगर परिषद सख्त हो गई है। सोमवार को फिर अभियान चला कर 20 से अधिक फड़ियों का सामान जब्त किया है। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कार्रवाई जारी रही। नगर परिषद ने अगले सोमवार को प्रतिबंधित स्थानों पर फड़ियां लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने छह माह पहले शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, इंदिरा चौक, सिटी लाइट सिनेमा सहित अन्य क्षेत्रों में मंडे मार्केट लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। सोमवार को नागा के चलते सभी दुकानें बंद रहती हैं, जिस कारण कुछ कारोबारी फड़ियां लगा कर मंडे मार्केट लगाते है। इससे बाजार में जाम लग जाता है और लोगों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दुकानदारों के विरोध के चलते नगर परिषद ने मंडे मार्केट के रेहड़ी जाने में स्थान उपलब्ध करवाया था। इसके साथ ही गोल मार्केट सहित सभी स्थानों पर फड़ियों से सामान बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन कारोबारी इसके लिए तैयार नहीं हुए। प्रतिबंध के बावजूद गोल मार्केट में ही मंडे मार्केट लगाते रहे। इसी को लेकर नगर परिषद की तरफ से सोमवार को कार्रवाई की गई। दोपहर बाद दो बजे नगर परिषद ने 20 से अधिक फड़ियां जब्त की। गोल मार्केट के साथ मुखर्जी बाजार, इंदिरा चौक, सिटी लाइट मार्ग व कई स्थानों से सामान कब्जे में लिया और साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अगले सोमवार को इन स्थानों मंडे मार्केट लगाई तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर मंडे मार्केट में किसी ने फड़ी लगानी है तो वह रेहड़ी जोन में फड़ी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed