फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Girl killed, five injured in tanker-car collision

टैंकर-कार की टक्कर में युवती की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
Girl killed, five injured in tanker-car collision
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर खैरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात को तेज रफ्तार में टैंकर और कार को टक्कर में कार पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवती की मौत हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रात करीब पौने दस बजे खैरी इलाके में कार (जेके02बीजी-4877) को तेज रफ्तार टैंकर (जेके02सीएच-8175) ने टक्कर मार दी, जिसके बाद कार राजमार्ग पर पलट गई। हादसे में कार सवार अतुल (23) पुत्र गुलशन निवासी राजपुरा, जम्मू, रविकांत शर्मा पुत्र राम रत्न शर्मा निवासी मुट्ठी कैंप, जम्मू, निकिता (25) पुत्री कुलदीप निवासी मुट्ठी, ईशा (22) पुत्री गुलशन निवासी राजपुरा, जम्मू, नेहा (34) पुत्री मदन लाल निवासी उदयवाला, जम्मू और वीरेंद्र कुमार (31) पुत्र जगवीर निवासी मुट्ठी, जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां नेहा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार नहीं होने पर सभी को जीएमसी रेफर कर दिया गया। मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed