फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Garbage in Katra

Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
Garbage in Katra
कटड़ा में लगे गंदगी के ढेर। 
कटड़ा।
विज्ञापन

धर्मनगरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इसको लेकर कटड़ा में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालांकि नगर पालिका कटड़ा के नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ ही डो- टू डोर कचरा उठाने वाले लगातार कार्य कर रहे हैं।
मुख्य बस अड्डा हो मुख्य बाजार या फिर बाणगंगा मार्ग आदि महत्वपूर्ण स्थान पर शुक्रवार को स्थायी सफाई कर्मचारियों की ओर से गंदगी उठाई गई, लेकिन अस्थायी कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मी हड़ताल पर रहे। कटड़ा शहर की समुचित सफाई कराने में नगर पालिका को मुश्किलें पेश आने लगी हैं। प्रमुख गलियों के साथ ही महत्वपूर्ण काउंटर नंबर दो अंतर राज्य बस अड्डा आदि स्थानों पर गंदगी बिखरी हुई है।
विज्ञापन

इस कारण देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय निवासियों को गंदगी के साथ ही बदबू का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन कटड़ा के प्रधान जोश ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ की गई बैठक बेनतीजा रही है, इसलिए हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटड़ा नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी रजत अबरोल ने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बावजूद नियमित कर्मचारी डोर-टू डोर कचरा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed