{"_id":"575f0b4f4f1c1bc54d11bc4e","slug":"fury-over-name-cutting-form-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन लिस्ट से नाम कटने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लिस्ट से नाम कटने पर रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
- फोटो : Demo Pic
राशन सूची में नाम कट जाने से राशन लेने में हो रही दिक्कतों से परेशान सतैनी डुबडुबा बस्ती के लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पैंथर्स पार्टी के यूथ प्रधान जगदेव सिंह ने कहा कि पहले ही लोगों को राशन नहीं मिल रहा है।
ऊपर से सतैनी के लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से काट देने पर लोगों को राशन लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ से सरकार लोगों को अच्छे दिन लाने और उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया करवाने की बात करती हैं।
विज्ञापन
वहीं गरीब लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाकर सरकार लोगों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब लोग इस संबंध में सीएपीडी विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं तो वह उन्हें कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग राशन के लिए दरबदर हो रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की लापरवाही के कारण लगभग पांच हजार से ज्यादा लोगों के नाम राशन सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आठ दिन के भीतर लोगों की समस्या को हर कर राशन सूची मेें उनके नाम नहीं डाले गए तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सरपंच रैबत सिंह सहित बस्ती के लोग शामिल थे।