{"_id":"de09c2af0da13f83374945e318156064","slug":"from-relief-to-development-projects-in-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट राहत से जिले की संवरेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट राहत से जिले की संवरेगी सूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोजेक्ट राहत के तहत जिले में बनाए जा रहे पुल, फुटओवर ब्रिज के काम में तेजी लाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डा. जितेंद्र सिंह ने 40 लाख रुपये जारी किए। सांसद विकास फंड से जितेंद्र सिंह ने इन रुपयों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीसी उधमपुर द्वारा जिले में शुरू की गई प्रोजेक्ट राहत के दौरान 114 पुल तैयार किए जा रहे हैं। पुल 14 से 25 मीटर लंबे होंगे। विभिन्न केंद्रीय योजना के तहत फंड का उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
गैप फंडिंग के तौर पर डा जितेंद्र सिंह 40 लाख रुपये जारी किए हैं। इस फंड के जारी होने से 29 पुलों के कार्य में तेजी आएगी। इन पुलों का निर्माण 2.85 करोड़ रुपये में किया जाना है।
विज्ञापन
डीसी डा. शाहिद इकबाल के अनुसार पंचायत बाइ, मटलोवा बी, सेरबाला, मनी, प्रोवा जागिर, धंडाल, छप्पड़, सीरा, बट्टल, लाली, अप्पर मेरू, ओसू, तिरछी, गरनेई, रठियान वेस्ट, रंग,, गरनाल, पाटा, सनसू, नीली नाला पंचायत क्षेत्र में सांसद द्वारा जारी फंड का उपयोग होगा।
उक्त पंचायतें घोरड़ी, चिनैनी, परलीधार, पंचेरी, लाटी मरोठी, उधमपुर, जगानू, मजालता, मोंगरी, सेवना ब्लाक में पड़ती है। प्रोजेक्ट राहत अक्टूबर 2015 में शुरू किया गया था। पहले 110 फुट ब्रिज बनाने का लक्ष्य था। जिसे बाद में बढ़ाकर 114 कर दिया गया।
इन पुलों के बनने से दूर दराज क्षेत्रों के 200 स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में आसानी होगी। पहले इस प्रोजेक्ट को मनरेगा के तहत शुरू किया गया है। पहले सांसद ने 25 लाख रुपये देने का वादा किया था। जिसे बढ़ाकर उन्होंने 40 लाख कर दिया। नोबल प्रोजेक्ट के पूूरा होते ही ग्रामीणों को सुरक्षा व राहत प्रदान करने का प्रयास है।