फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fourteen employees including nine teachers are absent

नौ शिक्षकों समेत चौदह कर्मचारी अनुपस्थित रहे

Sun, 28 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Sun, 28 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fourteen employees including nine teachers are absent
Teacher

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा से खिलवाड़ करने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। रामबन तहसील के दूरदराज सरकारी हाई स्कूल धनद्राठ में शुक्रवार को नौ शिक्षकों समेत चौदह स्टाफ स्कूल से गैरहाजिर रहा। तेरह को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि फिजिकल एजुकेशन टीचर को निलंबित करने के लिए सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीईओ मोहम्मद शरीफ चौहान ने शुक्रवार को धनद्राठ के इस हाई स्कूल में अचानक दौरा किया था। यह स्कूल तहसील मुख्यालय से काफी दूर स्थिति है। सीईओ ने मौके पर स्कूल में सिर्फ छह शिक्षक हाजिर पाए। नौ शिक्षक बिना कोई कारण बताए गैरहाजिर थे। इनमें जुगल किशोर, मोहम्मद शफीक, सुशील कुमार, संजीव कुमार, विदेश कुमार, अवधेश सिंह, सुशील, श्रीराम और विक्की राम शामिल हैं। स्कूल से दो लैब असिस्टेंट भी नदारद थे। एक जूनियर असिस्टेंट और एक चपरासी भी स्कूल में नहीं आया था। सीईओ ने इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही कारण बताने का आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन


 स्कूल से फिजिकल एजुकेशन शिक्षक भी गैरहाजिर था। उसे निलंबित करने समेत अन्य कार्रवाई के लिए जिला खेल अधिकारी को सिफारिश भेजी गई है। सीईओ ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई को गंभीरता से लेना चाहिए। बिना बताए जो भी शिक्षक स्कूल से गैरहाजिर पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के बारे में पूछा। उन्होंने विद्यार्थियों से कई सवाल भी किए, लेकिन अधिकतर विद्यार्थी आसान से सवालों का जवाब भी नहीं दे पाए। बताया जाता है कि विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों के स्कूल से अक्सर गैरहाजिर रहने की बात कही है। स्कूल में विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर जानकर खुद सीईओ भी हैरान रह गए। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed