फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Floor test

अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद कार्रवाई न करने पर पंचों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Floor test
उधमपुर के जगानू में बीडीओ और बीडीसी चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन करते क्रोआ जगीर के पंच - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। प्रोआ जगीर की सरपंच के खिलाफ लगभग दो महीने पहले पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन, अब तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नाराज पंचों और ग्रामीणों ने बीडीओ जगानू और बीडीसी अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पंच संदूर सिंह, पंच सुभाष चंद्र, पंच गुड्डी देवी व अन्य ने बताया कि प्रोआ जगीर पंचायत की सरपंच सुनीता कुमारी की कार्यप्रणाली से वे खुश नहीं है। सरपंच हर काम अपनी मर्जी के मुताबिक कर रही हैं। किसी भी फैसले में और पंचों को साथ नहीं लिया जा रहा। इसी कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की परेशानियों का हल न निकलने पर वे पंचों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इसी को लेकर 22 सितंबर को सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसमें छह पंचों ने हस्ताक्षर किए थे, और सरपंच को पद से हटाने की मांग की थी। अविश्वास प्रस्ताव की लिखित कॉपी मिलने के बाद बीडीओ ने इसको लेकर आगे की कार्रवाई करने आश्वासन दिया था। लेकिन, दो महीने गुजरने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसको लेकर बीडीसी अध्यक्ष ने भी नरम रुख अपना रखा है। बीडीओ ने अब तक चार बैठकों का आयोजन कर दिया है, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के लिए कुछ नहीं किया। इससे साफ है कि बीडीओ और बीडीसी अध्यक्ष सरपंच को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, पंच ऐसा नहीं होने देंगे। सरकार व जिला प्रशासन से अपील है कि मामले में हस्तक्षेप कर अविश्वास प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई करें। जब तक आगे की कार्रवाई नहीं होगी, पंच इसी तरह से विरोध प्रकट करते रहेंगे। मौके पर पंच शाम लाल, पंच कुसुम लता, पंच राज कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed