फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Flag hoisting amid the echo of Shehnai in Chaugan Maidan

Udhampur News: चौगान मैदान में शहनाई की गूंज के बीच ध्वजारोहण

Sat, 17 Aug 2024 06:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting amid the echo of Shehnai in Chaugan Maidan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह चौगान मैदान में हुआ। यहां कार्यक्रम का आरंभ शहनाई वादन से हुआ। जिला विकास परिषद की अध्यक्ष पूजा ठाकुर मुख्य अतिथि थीं। उपायुक्त डॉ. देवांश यादव और एसएसपी अब्दुल कयूम ने तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईआरपीएफ, वन सुरक्षा बल, विभिन्न स्कूलों के छात्र, एनसीसी विंग (लड़के और लड़कियों) डिग्री कॉलेज और होमगार्ड की टुकड़ियों ने सलामी दी।

परेड की कमान डीएसपी मुख्यालय डॉ. ईशान गुप्ता ने संभाली। इस मौके पर एडीडीसी गुलाम रसूल, एडीसी पवन कोतवाल, एएसपी पवन शर्मा, एसीआर इदरीस लोन, एसीडी फुलैल सिंह मौजूद थे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। वहीं मेधावी एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले अधिकारियों, व्यक्तियों, विद्यार्थियों को पुरस्कृ़त किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की शीर्ष मेरिट धारक लड़कियों को 6 लैपटॉप भी दिए गए। परेड और सांस्कृतिक प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया गया। डीडीसी अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बलिदान पर प्रकाश डाला। जिले की उपलब्धियां भी गिनाईं। अंत में हाल में आतंकवादी हमलों में बलिदान हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। जिला के अन्य तहसील, उपमंडल, स्कूलों और मुख्यालयों पर भी तिरंगा फहराया गया। घरोें पर भी लोगोें ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed