फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fixe, e auto, e rickshaw fare

Udhampur News: मनमाने किराये पर लगाम, अब एक किमी तक ई-ऑटो के 25 व ई-रिक्शा के 15 रुपये तय

विज्ञापन
fixe, e auto, e rickshaw fare
उधमपुर। ई-ऑटो चालकों की ओर से मनमाने किराये की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एआरटीओ मुद्दसिर इकबाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ किया कि सरकार ने नया किराया तय कर दिया है और इससे ज्यादा वसूली करने वालों पर कार्रवाई होगी। पिछले महीने फेयर रिवीजन हुआ था जिसके तहत बस, मिनी बस और अन्य वाहनों के किराये में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ई-रिक्शा के लिए 15 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। उधमपुर में ई-रिक्शा कम हैं, ज्यादातर इलेक्ट्रिक ऑटो चलते हैं। इसलिए ई-ऑटो का किराया अलग से तय किया गया है। पहले किलोमीटर 25 रुपये और उसके बाद हर किलोमीटर पर 20 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

ऑटो चालकों से अपील की कि लोगों से अनावश्यक चार्ज न लें। जितना किराया सरकार ने निर्धारित किया है, उसी के अनुसार पैसे लें। मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने यात्रियों से कहा कि सफर शुरू करने से पहले किराया जरूर तय कर लें। ई-ऑटो में पहले किमी के 25 रुपये और बाद में 20 रुपये प्रति किमी देने है। ई-रिक्शा का किराया 15 रुपये प्रति किमी फिक्स है। अगर कोई ज्यादा मांगता है तो तुरंत एआरटीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान चलेगा
एआरटीओ ने बताया कि मनमाने किराये की शिकायतों के बाद विभाग ओवरचार्जिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाएगा। पकड़े जाने पर परमिट रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है। अगर आपने ई-रिक्शा में जाना है और मंजिल की दूरी के बारे में जानकारी नहीं है तो मोबाइल पर गूगल मैप के जरिये दूरी चेक कर लें। हाईवे/सड़क पर लगे पत्थरों से दूरी का अंदाजा लगा सकते हैं। आसपास यात्रियों-चालकों से भी दूरी का पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया किराया
वाहन -
सरकारी रेट
ई-ऑटो -
पहला किमी 25 रुपये, बाद में 20 रुपये/किमी
ई-रिक्शा-
15 रुपये/किमी
बस/मिनी बस - पुराने किराये में 18 फीसदी की बढ़ोतरी
शिकायत- ज्यादा किराया मांगने पर एआरटीओ ऑफिस में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed