फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five mining blocks approved in the district

जिले में पांच खनन ब्लॉकों को मंजूरी

विज्ञापन
Five mining blocks approved in the district
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय खनन योजना अनुमोदन समिति की बैठक हुई। इसमें लघु खनिज ब्लॉकों के लिए पांच खनन ब्लॉकों को मंजूरी दी गई। बैठक में पंचायती राज संस्थान के पक्ष में माइनर खनिज ब्लॉक की प्रगतिशील खदान बंद करने की योजना के साथ खनन ब्लॉकों की मंजूरी पर चर्चा की।
विज्ञापन

योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर जोर देते हुए डीसी ने डीएमओ को निर्देश दिया कि वे जिला पुलिस कार्य बलों द्वारा कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के अलावा पीआरआई की सुविधा के लिए कदम उठाएं। बैठक में जिन लघु खनिज खंडों की योजनाओं को मंजूरी दी गई थी, उनमें ब्लॉक द्राबशाला का नाला, ब्लॉक मुगल मैदान में राहल थल, छात्रू ब्लॉक में गांव छात्रू ऊपर वाला और पाडर ब्लॉक में कटियाल नाला शामिल हैं। उन्होंने सभी परियोजना को दिशानिर्देशों का पालन करने के अलावा पर्यावरण संरक्षण के कदमों जैसे वृक्षारोपण, तटबंधों की सुरक्षा आदि को योजना के तहत तय किया। बैठक में उप निदेशक भूविज्ञान और खनन विभाग जम्मू डॉ. राज कुमार, एसीडी किशोर सिंह कटोच, डीएफओ सागर सिंह, जिला खनिज अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed