{"_id":"cd3dbb3fd58741be2202223e7b24456d","slug":"five-hours-to-put-jam-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे शहर में लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे शहर में लगा रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 06 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को कुछ घंटे के लिए राजमार्ग क्या खुला कि पूरा शहर जाम से जकड़ गया। शहर की ज्यादातर सड़कों पर सैकड़ों वाहन फंस गए। फिर जाम को खुलवाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। जब तक शहर में जाम रहा, तब तक शहरवासी और यात्री परेशानियों से जूझते रहे।
विज्ञापन
राजमार्ग के खुलने की जानकारी मिलने पर जम्मू से पुलिस ने सुबह के समय सैकड़ों वाहनों को उधमपुर की तरफ रवाना कर दिया था, लेकिन जब ये वाहन शहर में पहुंचे तो पुलिस ने इनके आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। क्योंकि खैरी में राजमार्ग बंद पड़ा था।
विज्ञापन
शहर में जैसे-जैसे वाहन बढ़ते गए, जाम भी बढ़ता गया। सुबह करीब ग्यारह बजे तक पूरा शहर जाम के जाल में फंस चुका था। शहर के बीच से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग और धार रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार थी।
विज्ञापन
चारों तरफ सिर्फ वाहनों के हार्न की ही तेज आवाज सुनाई दे रही थी। सैकड़ों शहरवासियों के वाहन भी जाम में फंस चुके थे। फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दोनों तरफ सिर्फ वाहन ही नजर आ रहे थे।
कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। करीब 12 बजे जब खैरी में राजमार्ग को खोलकर छोटे वाहनों को आगे की तरफ रवाना किया गया तो जाम में फंसे वाहनों का भी आगे बढ़ना शुरू हुआ। इसके बाद जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ने लगे। इसी बीच शहरवासियाें को भी अपने वाहनों को निकालने का मौका मिल गया। दोपहर करीब तीन बजे तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही और शहरवासी इससे जूझते रहे।