{"_id":"58c59d604f1c1b0a34dc421c","slug":"five-feet-thick-snow-sheet-in-nathtapap","type":"story","status":"publish","title_hn":"नत्थाटाप में पांच फुट तक मोटी हुई बर्फ की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नत्थाटाप में पांच फुट तक मोटी हुई बर्फ की चादर
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खुलते ही जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थल पत्नीटाप व आसपास उंची चोटियों पर पड़ी बर्फ चांदी की तरह चमकने लगी। सैलानी बर्फ के बीच पहुंचकर उसका अवलोकन करना चाह रहे थे। बर्फ के गोले बनाए और भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर रविवार की छुट्टी मनाने पहुंचे कई सैलानियों ने चांदी की तरह चमक रही बर्फ का अवलोकन किया। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते पत्नीटाप में करीब डेढ़ फुट तक हिमपात हुआ। नत्थाटाप में करीब चार फुट तक बर्फ गिरी थी जिससे नजारा मन मोहक हो गया।
विज्ञापन
पहाड़ों पर जहां भी नजर दौड़ाई जा रही थी वहां पर ही बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। जो सूर्य देव की किरणों से चांदी की तरह चमकती रही। वही, जम्मू संभाग के कुदरती सौंदर्य से लिपटे पर्यटन स्थल पत्नीटाप की खूबसूरती बर्फ की सफेद चादर में चमक गई। देवदारों पर पड़ी बर्फ स्थल की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, पत्नीटाप की हसीन वादियों में जो भी पहुंच रहा था, बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहा था। बर्फ के साथ खेलों के आनंद लेने के अलावा हिममानव बनाकर सैलानियों को ठंड का भी अहसास नही हो रहा था। गौरतलब है कि कई सालों बाद पत्नीटाप में मार्च माह में हिमपात हुआ है। कारोबारियों को भी सैलानियों के ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद बन गई है।