फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five bed Kovid Care Center set up in 236 Panchayats

236 पंचायतों में पांच बेड कोविड केयर सेंटर स्थापित

विज्ञापन
Five bed Kovid Care Center set up in 236 Panchayats
उधमपुर। जिले में प्रशासन ने सरपंच व पंचों के सहयोग से 236 पंचायतों में कोविड केयर सेंटर बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इनमें सभी तरह की व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि अभी तक जिले में किसी को कोविड केयर सेंटर में रखने की जरूरत नहीं पड़ी है। लेकिन पंचायतों ने अपने स्तर पर इसकी पूरी तैयारी कर ली है। ज्यादातर कोविड केयर सेंटर पंचायत घरों के अंदर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को लेकर पिछले दिनों सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को प्रत्येक पंचायत में पांच बेड का कोविड केयर सेंटर बनाने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए सरपंच व पंचों से भी सहयोग मांगा गया था। इसका आदेश मिलने के बाद से ही उधमपुर की पंचायतों में प्रशासन के साथ मिलकर सरपंच व पंचों ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया था। कड़ी मशक्कत करने के बाद जिले की 236 पंचायतों में कोविड केयर सेंटर स्थापित कर दिए गए है। ज्यादातर कोविड केयर सेंटर पंचायत घरों में ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायतों के सरपंच लगातार इनकी निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अगर उनकी सेहत में सुधार नहीं होता है तो वह तुरंत कोविड केयर सेंटर में पहुंचे। इनके लिए कोविड केयर सेंटर में पूरी व्यवस्था की गई है। इनके इलाज में पूरी मदद की जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। अभी तक जिले में पंचायत स्तर पर बनाए गए कोविड केयर सेंटर में किसी को रखा नहीं गया है, लेकिन आने वाले दिनो को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed