फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fire in home

भद्रवाह में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन
fire in home
भद्रवाह में तीन मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। भद्रवाह के सरिंगल इलाके में रविवार को एक दो मंजिला इमारत और तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रसोई गैस के सिलेंडर लीक होने के कारण इमारत में आग लग गई। हालांकि, मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञों की टीम ने घनी आबादी वाले इलाके में स्थित घटनास्थल का पंचनामा पहले ही कर लिया है। पुलिस ने आकस्मिक आग का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भद्रवाह में दमकल विभाग के अध्यक्ष जाकिर हुसैन बट ने कहा कि मोहम्मद अशरफ की इमारत की तीन दुकानें और तीसरी मंजिल आग से जलकर राख हो गई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, लाखों रुपये की संपत्ति जल गई है। आग लगने पर घर और मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में अपने घर खाली कर लिए थे। एलपीजी सिलेंडर भी बिल्डिंग से बाहर निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चश्मदीद और सरपंच बुटला परवीन जरयाल ने बताया कि उन्होंने तीन मंजिला इमारत स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स से धुआं उठता देखा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि काबू नहीं हो सका। तब पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। दमकल के वाहनों और पानी के टैंकरों के लिए रास्ता साफ करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि आसमान में धुएं के बादल छाए हुए देखे गए। दर्जनों दर्शक मौके पर जमा हो गए। दमकल कर्मियों ने भीड़ को जबरन तितर-बितर किया। तब छह पानी के टैंकर मौके पर पहुंच सके। चार राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने देर शाम आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

भद्रवाह में तीन मंजिला इमारत में लगी आग

भद्रवाह में तीन मंजिला इमारत में लगी आग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed