फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fire in Home in City

Udhampur News: बंद मकान की पहली मंजिल पर लगी आग

विज्ञापन
Fire in Home in City
शहर के साथ लगते शंकर नगर में घर में लगी आग से जला सामान।
- सामान जलकर राख, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 17 के शंकर नगर में दोपहर के समय एक मकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर शंकर नगर में कुछ लोगों ने एक मकान की पहली मंजिल से धुंआ निकलते देखा। मकान मालिक को सूचित करने की कोशिश की गई लेकिन घर के बाहर ताला लगा हुआ था। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। पड़ोसियों ने मकान मालिक को फोन पर घटना के बारे में बताया और खुद ताला तोड़कर राहत कार्य में जुट गए। हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन मौके पर पहुंचने के बावजूद संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन घर तक नहीं पहुंच पाए। पड़ोसियों के प्रयास से ही समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसमें फायर कर्मियों ने भी पूरा सहयोग दिया। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन ऊपरी मंजिल को काफी नुकसान पहुंचा है और किरायेदारों का सारा का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घर के मालिक वीर जी रैना ने बताया कि पहली मंजिल पर उनके किरायेदार रहते हैं। रामनवमी के त्योहार के चलते घर के लोग सुबह ही कहीं चले गए थे। जिस समय आग लगी, घर के बाहर ताला लगा हुआ था। धुंआ निकलते देख आसपास के सभी पड़ोसी जमा हो गए। उन्होंने मकान के बाहर लगे ताले को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अगर पड़ोसी मिलकर कोशिश नहीं करते तो आग भड़क सकती थी। घर के अंदर दो भरे रसोई गैस सिलेंडर भी पड़े थे। रैना ने बताया कि किरायेदार सुबह शायद ज्योत जलती हुई छोड़कर चल गए जो फ्रिज के ऊपर रखी हुई थी। हो सकता है कि आग उसकी वजह से लगी हो। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed