फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fine recovered from 20 people who steal electricity

बिजली चोरी करने वाले 20 लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
Fine recovered from 20 people who steal electricity
उधमपुर/रामनगर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तहसील स्तर पर भी कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। मंगलवार को रामनगर तहसील में कार्रवाई की गई और 20 के करीब घरों में कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया गया है। विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट भी बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में विभाग की तरफ से हर रोज पांच से छह घंटे कटौती की जा रही है। शहर में भी लोड बढ़ने के बाद कटौती की जा रही है। लोड बढ़ने का एक कारण बिजली चोरी होना है। शहर व ग्रामीण इलाकों में सैंकड़ों लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। शहर में तो कई लोग बिजली चोरी कर एसी व अन्य बिजली के उपकरण चला रहे हैं। इसी को लेकर विभाग की तरफ से करीब दस दिन से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग की टीमें घरों में जाकर बिजली चोरी होने पर जुर्माना वसूल रही है। अभी तक हजारों रुपये का जुर्माना वसूल किया जा रहा है। मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने सब डिविजन रामनगर जाकर कार्रवाई की है। कई घरों में बिजली चोरी होती देख कर जुर्माना वसूल किया गया। ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा चोरी करने पर जुर्माना वसूल करने के साथ बिजली का कनेक्शन काट कर कार्रवाई की जाएगी। शाम तक चली कार्रवाई में 20 के करीब घरों में बिजली चोरी करते पाई गई और इनसे जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed