{"_id":"05e4e1e9e26e9e9fecd33ed44a42a131","slug":"expressed-resentment-against-traffic-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ रोष जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन ब दिन बढ़ रही जाम की समस्या से परेशान जखैनी इलाके के लोगों ने शनिवार को जखैनी चौक इलाके में ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा होने पर ट्रैैफिक पुलिस ट्रकों को उनके इलाके में रोक कर जाम की समस्या पैदा कर रही है।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब सप्ताह से बाईपास राजमार्ग पर जाम ने नाम में दम कर रखा है।
विज्ञापन
जखैनी इलाके में खड़े किए गए ट्रक और मुसीबत बन रहे हैं। जिस दिन ट्रैफिक श्रीनगर से जम्मू की तरफ होती है तो ट्रैफिक पुलिस घाटी जाने वाले ट्रकों को जखैनी इलाके में खड़े कर देती हैं। इससे दिन भर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते बच्चे समय पर स्कूल-कालेज नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं। राजमार्ग पर एक तरफा आवाजाही होने पर पहले ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को रठियान की तरफ रोकती थी। जिससे कभी जाम नहीं लगता था, लेकिन अब न जाने क्यों ट्रैफिक पुलिस ने पूरी व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है।