फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Encrochment

अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने छेड़ा अभियान

विज्ञापन
Encrochment
उधमपुर में बस अड्डा पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर परिषद ने शनिवार को शहर के बस अड्डे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा। अभियान के दौरान नगर परिषद के सीईओ अमित चौधरी विशेष तौर पर मौजूद रहे। करीब एक घंटे चली कार्रवाई में 11 रेहड़ियां कब्जे में ली गईं। साथ ही गलती दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दोपहर को सीईओ टीम लेकर बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पूरा बस अड्डा अतिक्रमण की चपेट में है। बसों के सामने रेहड़ियों ने कब्जा कर रखा है। इसके कारण लोगों को चलने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। इसके बाद टीम ने एक एक कर रेहड़ियों को कब्जे में लेना शुरू किया। एक घंटे तक चली कार्रवाई में करीब 11 रेहड़ियों को कब्जे में लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचाया गया। रेहड़ियों को छुड़वाने के लिए उनके मालिक भी कार्यालय पहुंचे। लेकिन, नगर परिषद ने किसी को भी रेहड़ी नहीं दी।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास कई दिनों से शिकायत पहुंच रही थी कि बस अड्डा पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। दिन प्रतिदिन बस अड्डे पर रेहड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, और यात्री भी परेशानियों से जूझ रहे हैं। बस अड्डे पर ज्यादातर रेहड़ियां बिना लाइसेंस चल रही हैं। कई बार शिकायतें मिलने के बाद नगर परिषद ने शनिवार को विशेष तौर पर बस अड्डे पर कार्रवाई करते हुए रेहड़ियों को कब्जे में लिया। कार्रवाई से कई महीनों के बाद बस अड्डा अतिक्रमण मुक्त नजर आया।

उधमपुर में बस अड्डा पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम

उधमपुर में बस अड्डा पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed