{"_id":"61a92cd4f8d1ce61b515b2af","slug":"encrochment-udhampur-news-jmu249058831","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने शहर में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने शहर में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर को अवैध रेहड़ियों और फड़ियों के जाल से मुक्त कराने को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई जारी है। इसके लिए शहर में नगर परिषद ने आठ नो रेहड़ी जोन तैयार किए हैं, जहां रेहड़ी और फड़ी लगाने की मनाही है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी नप के निर्देश का पालन नहीं कर रहे।
वीरवार को भी नगर परिषद ने शहर के सिटी लाइट और गोल मार्केट क्षेत्र में लगी अवैध रेहड़ी और फड़ियों पर कार्रवाई कर इनका सामान जब्त किया, और कइयों के चालान काट कर जुर्माना वसूला। कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों का कहना था ऐसे लोगों के लिए नप ने एक रेहड़ी जोन तैयार किया गया है, लेकिन ये लोग बाजार के बीचोंबीच रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। नगर परिषद के बार-बार समझाने के बाद भी नहीं समझ रहे। जिसके कारण पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में फंसता जा रहा है।
लोगों को बाजार में पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। जाम की समस्या से हर दिन लोग परेशान हो रहे हैं। इसलिए, अब नगर परिषद इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। किसी को भी शहर में अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। सभी से अपील है कि शहर में अतिक्रमण को बिल्कुल बढ़ावा न दें। क्योंकि, अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति पर नगर परिषद सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।