{"_id":"6983a828a643282735084e45","slug":"encroachment-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-132302-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गरीबों पर अतिक्रमण विरोधी मार, बड़े व्यापारी बेखौफ कर रहे फुटपाथ पर कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गरीबों पर अतिक्रमण विरोधी मार, बड़े व्यापारी बेखौफ कर रहे फुटपाथ पर कारोबार
विज्ञापन
- नगर परिषद का अभियान दूसरे दिन जारी, एमएच चौक से लेकर ओमाडा मोड़ तक 20 खोखे और रेहड़ियां हटाईं
उधमपुर। एक तरह गरीब अतिक्रमण विरोधी मार झेल रहे हैं तो दूसरी ओर बड़े व्यापारी बेखौफ होकर फुटपाथ पर कारोबार कर रहे हैं। दो दिन में नगर परिषद की कार्रवाई की जद में सिर्फ रेहड़ी-फड़ी वाले आए हैं। बड़े दुकानदारों की दुकानों तक पीला पंजा नहीं पहुंच पा रहा है।
शहर को जाममुक्त बनाने की दिशा में धार रोड के बाद अब बुधवार को पुराने राजमार्ग को कब्जामुक्त किया गया। दोपहर करीब एक बजे जेसीबी के साथ नगर परिषद की टीम ने एमएच चौक से लेकर ओमाड़ा मोड़ तक बिना लाइसेंस कारोबार करने पर 20 रेहड़ियां-फड़ियां और खोखे हटाए। कार्रवाई को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि अतिक्रमण विरोधी अभियान की मार मुख्य रूप से गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों पर पड़ रही है जबकि प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गोल मार्केट में बड़े दुकानदार बेखौफ होकर फुटपाथ पर कब्जा कर कारोबार कर रहे हैं। परिषद ने दो दिन में दर्जनों गरीबों को बेरोजगार कर दिया, लेकिन शहर के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
राकेश कुमार, बिट्टू राम, रोमी कुमार, विकास व अन्य का कहना है कि अभियान केवल छोटे और कमजोर वर्ग तक ही सीमित है। गोल मार्केट में तक जेसीबी क्यों नहीं पहुंच रही जहां सड़क तक दुकानें सजाई गई हैं। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि अतिक्रमण हटाने हैं तो सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। बिना भेदभाव कार्रवाई होने पर ही शहर को वास्तव में अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विरोध कर लोग बोले- चयनात्मक कार्रवाई हो रही
टैक्स इंस्पेक्टर रामपाल की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान सख्त संदेश दिया कि शहर में अवैध अतिक्रमण को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। हालांकि मौके पर लोगों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि नगर परिषद चयनात्मक कार्रवाई कर रही है। कई जगहों पर बिना लाइसेंस के रेहड़ियां और फड़ियां लगाई गई हैं, बाहरी राज्यों से आए लोग भी बेरोकटोक कारोबार कर रहे हैं लेकिन कुछ चुनिंदा रेहडी-फड़ी वालों को हटाया जा रहा है।
लगातार चेतावनी दे रहे थे। लाउड स्पीकर के माध्यम से भी घोषणा करवाई, लेकिन कुछ लोग नियम मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए मजबूरन सख्त कार्रवाई की गई। अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। शहर के सभी हिस्सों से बारी-बारी से कब्जे हटाए जाएंगे।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद।