{"_id":"57dece284f1c1b0c0ca82538","slug":"electricity-cut-in-chenani2","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ सात घंटे गुल रही चिनैनी में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ सात घंटे गुल रही चिनैनी में बिजली
ब्यूरो/ चिनैनी
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
चिनैनी क्षेत्र में रविवार को 33केवी लाइन की मरम्मत के चलते शटडाउन रहा। इससे करीब साढे़ सात घंटे तक बिजली बंद रही। बिजली बंद रहने से आम जनता को काफी परेशान होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह सात से दस बजे तक बिजली का शटडाउन था, लेकिन टनल की ओर जा रही 132 लाइन में काम लगने से बिजली दोपहर तक बंद रही।
विज्ञापन
स्थानीय लोगाें ने कहा कि बिजली का शटडाउन के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा खासकर बिजली पर निर्भर दुकानदार दोपहर तक कोई भी कार्य नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे बिजली बंद की गई थी जो दोपहर ढाई बजे के बाद बहाल हो सकी। करीब साढे सात घंटे बिजली बंद रहने से दुकानदारों के अलावा घरों में भी कई काम लटके रह गए।
विज्ञापन