{"_id":"57d065b84f1c1b2556319377","slug":"electricity-cut-in-chenani1","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी शटडाउन से गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी शटडाउन से गुल रही बिजली
ब्यूरो/ चिनैनी
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिनैनी क्षेत्र में बुधवार को 33 केवी शटडाउन के कारण करीब साढे़ तीन घंटे तक बिजली बंद रही। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सात बजे चिनैनी क्षेत्र में बिजली बंद हो गई। ज्यादातर लोग इस बात से अंजान थे कि बिजली कट किसी कारण हुआ है।
वह घंटों तक बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। कुछ लोगों ने जब विभाग से बिजली बंद होने के बारे में जानकारी हासिल की तो उन्हें बताया गया कि बिजली 33 केवी शट डाउन के कारण बंद है। सुबह साढे़ दस बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। बिजली विभाग के एईई सुनील पाबा ने बताया कि 33केवी लाइन का शटडाउन लिया गया था जिस कारण बिजली बंद थी।
विज्ञापन