{"_id":"57cdae854f1c1baa3031836b","slug":"electricity-cut-in-chenani","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण छह घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण छह घंटे बिजली गुल
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
सोमवार को चिनैनी व आसपास के क्षेत्रों में घंटों बिजली बंद रहने से आम जनता परेशान हुई। दोपहर को बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह करीब आठ बजे चिनैनी क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
इससे दुकानदार व बिजली संबंधी कार्य करवाने आने लोग दोपहर तक परेशान रहे। जानकारी के मुताबिक हाईवे के तोलडीनाला के पास 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण बिजली गुल हो गई थी। घंटों तलाश कर फाल्ट निकाला गया और बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन
चिनैनी, कुद, सुद्धमहादेव, मानतलाई, धनास, पट्टनगढ़, चंपयाड़ी व अन्य जगहों पर बिजली पर निर्भर दुकानदारों का आधा दिन बेकार चला गया और उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे बिजली बहाल होते ही लोगों ने राहत पाई और बिजली संबंधी कार्य शुरू कर दिए। बिजली विभाग के अधिकारी तुलसी शर्मा ने कहा कि 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण बिजली बंद थी, जो दोपहर को बहाल कर दी गई।