{"_id":"6782fe8c3522803585005c9f","slug":"eight-isolation-ward-established-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119157-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एचएमपीवी से निपटेगा जीएमसी, आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एचएमपीवी से निपटेगा जीएमसी, आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
Sun, 12 Jan 2025 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
जीएमसी अस्पताल उधमपुर। संवाद
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा समय में अब तक जिले में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मरीज नहीं
उधमपुर। एचएमपीवी संक्रमण के चलते जीएमसी ने लोगों को बचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि कोविड- 19 के चलते अस्पताल परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। इसके चलते मौजूदा समय में एक का मरम्मत का कार्य चल रहा है। हालांकि अस्पताल परिसर में तीन हजार लीटर व एक हजार लीटर क्षमता के दो प्लांट लगे हैं। इसमें से एक हजार लीटर ऑक्सीजन प्लांट खराब होने के कारण मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है।
इस संक्रमण से पीड़ित मरीजाें के लिए अस्पताल में 8 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है। मौजूदा समय में अब तक जिले में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मरीज नहीं है। मगर अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थिति से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
एचएमपीवी से बचना है तो दुरुस्त करें इम्युन सिस्टम
मौजूदा समय में देश में एमएमपीवी संक्रमण फैल रहा है। इसके चलते हमें अपने इम्युन सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना होगा। खाने-पीने में न्यूट्रिशन वाली चीजें लें, ताकि हमारा इम्युन सिस्टम कमजोर न पड़े। हमें बाजारों में बिकने वाली खाने पीने की चीजों से परहेज रखना होगा।
विज्ञापन
इस संक्रमण के लक्षण
अगर यह संक्रमण बड़े लोगों में पाया जाता है तो उसका लक्षण मरीज को बार-बार खांसी आना, बुखार, गले में दर्द व शरीर में थकावट महसूस होना है। छोटे बच्चों में इस संक्रमण के लक्षण से बच्चे खाना-पीना छोड़ देते हैं। नवजात बच्चे मां का दूध नहीं पीते हैं।
वायरस जनित बीमारियों से बचने के लिए इम्युन सिस्टम को करे दुरुस्त
वायरस जनित बीमारियों से बचने के लिए हमें वैक्सीन लेने के साथ ही खानपान का खास ध्यान रखना होगा। इसमें हमें डाॅक्टरों द्वारा बताई गई डाइट का सख्ती से पालन करना होगा। अगर हमारा इम्युन सिस्टम कमजोर होता है तो कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
अच्छी सेहत के लिए इम्युन सिस्टम को करें मजबूत
इम्युन सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए हमें ताकत वाली चीजों को खानपान में शामिल करना होगा। इससे हमारा इम्युन सिस्टम ठीक रहे। इसके लिए हमें दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। सुबह योग करने के साथ ही समय पर खाना खाएं, बाहर की चीजों को नजरअंदाज करने के साथ ही घर पर ही फलों का जूस निकालकर सेवन करें।
दिनचर्या की अनियमितता के कारण कमजोर हो रहा है इम्युन सिस्टम
जिस तरह से मौजूदा समय में लोग अपने घरों में खाना कम खाने व बाहर बाजारों में जाकर फास्ट फूड को पसंद कर रहे हैं।इसके चलते हमारा इम्युन सिस्टम कमजोर होता जा रहा है। सुबह उठकर कसरत और योग को दिनचर्या में शामिल करें।
एचएमपीवी संक्रमण बिल्कुल कोरोना जैसा ही है। इससे बचने के लिए हमें अपने बच्चों की साफ सफाई व खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। अगर घर में कोई इसकी चपेट में है तो बच्चों से दूरी बनाए रखें, जबकि अगर मां बीमार है तो वह बच्चे को दूध पिलाने से पहले अपने हाथों को सेनेटाइज करने के साथ ही मास्क लगाकर दूध पिलाए।
डॉ. दीपक, चाइल्ड स्पेशियलिस्ट, जीएमसी
इस संक्रमण के लक्षण से बचने के लिए हमें सभी प्रकार के वायरस वैक्सीन लगाने की जरूरत है। सबसे पहले मास्क पहनकर रखें और बाजारों में जाते समय बाकी लोगों से दूरी बनाए रखें। अब तक इस संक्रमण से पीड़ित कोई मरीज नहीं आया है। खानपान पर खास ध्यान दें और न्यूट्रिशन वाली डाइट लें।
डॉ. विनोद गुप्ता, फिजिशियन