{"_id":"747a6fe4351f27a74a214bde27481851","slug":"effigy-burns-of-rasheed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रशीद का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रशीद का फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की युवा इकाई ने सलाथिया चौक पर इंजीनियर रशीद का पुतला फूंका और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान धार रोड भी जाम किया।
विज्ञापन
पैंथर्स नेता जगदेव सिंह ने कहा कि इंजीनियर रशीद ने गणतंत्र दिवस पर कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। उनके इस बयान से देश के करोड़ों देशभक्ताें की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
रशीद पहले भी कई बार विवादास्पद बयान देते रहे हैं। राज्यपाल एनएन वोहरा को चाहिए कि वह पुलिस महानिदेशक को आदेश दें कि वह रशीद के खिलाफ मामला दर्ज करे और उसे हिरासत में ले। अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पैंथर्स को कानूनी तरीके से कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। देशद्रोही लोगों के खिलाफ प्रशासन को सख्ती अपनाने की भी उन्होंने मांग की। इस दौरान धार रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी। इस दौरान कृष्ण सिंह, पवन मेहरा, संजीव कुमार, शाम लाल, अमर नाथ मेहरा आदि लोग मौजूद थे।