फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: उद्यमिता विकास के तहत छात्रों ने किया उद्योगों का दौरा

विज्ञापन
education news
एसएमवीड़ीयू में उदयमशीलता कौशल विकास कार्यकर्म में भाग लेने वाले छात्र। - फोटो : rajauri
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में एक सप्ताह का उद्यमशीलता कौशल विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन भाग लेने वाले छात्रों को तीन इकाइयों के कारखाने का दौरा कराया गया। इसमें उद्यमिता, व्यवसाय विकास, सफल उद्यमियों के साथ बातचीत और छोटी इकाइयों की ओर से विपणन आदि विषयों को शामिल किया गया। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ एसएमवीडीयू की ओर से आयोजित इस पीएम-यूएसएचए योजना प्रायोजित कार्यक्रम में शिक्षा जगत और उद्योग से विभिन्न संसाधन व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें आईआईएम जम्मू के प्रोफेसर महेश गडेकर, आईआईएम जम्मू के सीआईओ और इनक्यूबेट्स डॉ. विवेक शर्मा, पहलवान फूड्स के निदेशक सत पाल अब्रोल, आईआईएम जम्मू के प्रोफेसर जाबिर अली, एसकेयूएएसटी-केके सीईओ नवीद भट के साथ-साथ अन्य उद्यमी जैसे अमित पंडोत्रा, भास्कर सूरी, अभिनव, सुजात महाजन आदि शामिल थे। एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. डॉ प्रगति कुमार ने कार्यक्रम के डिजाइन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed