फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: जेकेटीजेएसी की मासिक बैठक में शिक्षकों की मांगों पर मंथन

विज्ञापन
education news
आरईटी योजना में नियुक्त शिक्षकों के लिए व्यापक ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स जॉइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की मासिक बैठक रविवार को उधमपुर में प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के सभी 11 जोन से कार्यकारिणी व एपेक्स बॉडी के सदस्य शामिल हुए। शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों से जुड़े कई ज्वलंत और लंबित मुद्दों पर मंथन किया।
उन्होंने शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू व स्कूल शिक्षा सचिव से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की ताकि जम्मू-कश्मीर के हजारों शिक्षकों को राहत मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से आरईटी योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए व्यापक ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग की और इसके लिए गठित समिति से प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने 01.01.2010 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग दोहराते हुए सरकार से अपना वादा पूरा करने की अपील की। मिड-डे मील के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने अपनी जेब से बड़ी राशि खर्च कर भोजन व्यवस्था को सुचारु रखा है, लेकिन 2025-26 में केवल 2-3 माह की राशि जारी होने से अब समस्या गंभीर हो गई है। यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो मिड-डे मील बंद करने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों से मास्टर पद पर पदोन्नति हेतु नई डीपीसी, बचे हुए आरईटी शिक्षकों का नियमितीकरण, शिक्षक ग्रेड-द्वितीय/तृतीय में रूपांतरण, अन्य कैडरों की डीपीसी, समयबद्ध एरियर जारी करने, शिक्षकों का ग्रेड अन्य यूटी के समकक्ष करने, अवकाश के दौरान कार्य करने पर अर्जित अवकाश देने तथा हेडलेस स्कूलों में हेडमास्टर पद भरने की मांग की। इस दौरान कमेटी ने 5 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर कर्मचारी संयुक्त सलाहकार समिति के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। बैठक में श्याम शर्मा, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, रविंद्र सिंह राठौर सहित कई पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed