{"_id":"67cb43cc8084b5048d081947","slug":"education-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121132-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश
Sat, 08 Mar 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय महिला कॉलेज के स्वच्छता कार्य योजना (सैप) क्लब, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग और एनएसएस इकाई की तरफ से काॅलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद (एमजीएनसीआरई), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य स्वच्छता एवं पर्यावरण जिम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रेरित करना था।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. इंदु खजूरिया ने टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। स्वच्छता अभियान में लगभग 107 छात्रों के साथ-साथ समिति के सदस्यों और कंप्यूटर विभाग के शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें डॉ. रुद्रिका कलसोत्रा, आक्षी और पुरुषोत्तम शामिल रहे। यह अभियान प्रशासनिक ब्लॉक से शुरू होकर विज्ञान ब्लॉक, नए भूगोल ब्लॉक, ग्राउंड से होते हुए कैंटीन क्षेत्र के पास संपन्न किया। इस दौरान परिसर के प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया। जागरूकता बढ़ाने के लिए कॉलेज के विभिन्न स्थानों पर निर्देशात्मक पोस्टर भी लगाए गए। साथ ही पोस्टर पर बारकोड से फीडबैक और सुझाव लिंक भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
प्रो. मंजू बाला ने छात्रों के बीच समन्वय स्थापित करने और इन पोस्टरों को उचित स्थान पर लगाने और संदेश को प्रभावी ढंग से फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मूल राज ने परिसर में स्वच्छता अभियान के प्रति समर्पण के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ और अनुकूल शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।