{"_id":"676cb25cc2055740010b0b3c","slug":"education-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-118657-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 13.50 लाख से बनाए जाएंगे दो अतिरिक्त क्लास रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 13.50 लाख से बनाए जाएंगे दो अतिरिक्त क्लास रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ब्लाॅक मौंगरी की पंचायत दमनोत के सरकारी मिडिल स्कूल अरोघ में अब जल्द ही अतिरिक्त कक्षों का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए पीआरआई कैपेक्स बजट के तहत 13.50 लाख से दो अतिरिक्त कक्षा रूम बनाए जाएंगे।
इसको लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनने से छात्रों को पेश आ रही परेशानी दूर होगी और वे बिना किसी तंगी के कक्षा रूम में बैठकर अपनी शिक्षा हासिल कर पाएंगे। शिक्षक भी आराम से बच्चों को शिक्षा दे पाएंगे। वहीं इसको लेकर स्थानीय ग्रामीण भी खुश हैं। बद्री नाथ, कालू राम, विनोद शर्मा व अन्य का कहना था कि स्कूल में कमरों की कमी के कारण छात्रों को काफी परेशानी होती थी। तंगी के कारण अधिकतर कक्षाएं खुले आंगन में चलती थीं। इससे तेज धूप और बारिश के दौरान काफी परेशानी होती थी। कई बार असमय छुट्टी करनी पड़ती थी। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने से उनके परिजन भी परेशान थे लेकिन अब अतिरिक्त कक्ष बनने से स्कूल में यह सारी समस्याएं खत्म होंगी और बच्चे आराम से शिक्षा हासिल कर पाएंगे। इस संदर्भ में ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन राम सिंह का कहना था कि स्कूल में अतिरिक्त कमरे तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द इसका आगे का काम भी पूरा कर दिया जाएगा।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन