{"_id":"6712d93bde07f3aaf10e1404","slug":"education-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-116451-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता में मानवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता में मानवी प्रथम
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज उधमपुर में अंतर सदन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काॅलेज की छात्र कल्याण समिति और हेरिटेज क्लब की ओर से करवाचौथ त्योहार के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसमें मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अपने उद्घाटन भाषण में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नलिनी पठानिया ने छात्रों और कर्मचारियों से ऐसे आयोजन करके अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेहंदी या हिना के कई सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक अर्थ हैं और इसे भारतीय शादियों और अन्य समारोहों में लगाया जाता है। कहा कि मेहंदी सौभाग्य और सकारात्मक भावनाओं का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना लंबा रहेगा, जोड़ा उतना ही भाग्यशाली होगा। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें मानवी, अस्मा और नैन्सी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।
डॉ. सीमा शर्मा (एचओडी संगीत) डॉ. इंदु खजूरिया (एचओडी रसायन विज्ञान) और डॉ. गीतांजलि राजपूत (एचओडी अंग्रेजी) ने इस कार्यक्रम में जज की भूमिका निभाई। इस मौके पर छात्र कल्याण समिति की संयोजक प्रोफेसर स्वर्णा भौगल (राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।