{"_id":"58c449174f1c1bdf18dc4c13","slug":"eclipse-on-highway-on-the-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी हाईवे पर लगा रहा ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी हाईवे पर लगा रहा ग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो, रामबन
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी खिसकने से बटोत किश्तवाड़ हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी। लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते हाईवे को साफ करने में बेहद मुश्किल हो रहा है। जवाहर टनल और नौगाम बनिहाल सेक्टर के बीच करीब एक फुट तक बर्फ जम गई है। जबकि रामबन और बनिहाल सेक्टर के बीच दर्जनों स्थानों पर ताजा पस्सियां और पत्थर गिर आए हैं।
विज्ञापन
खराब मौसम लगातार हाईवे पर यातायात बहाल करने में ग्रहण बन रहा है। लगातार पस्सियां गिरने और बारिश-बर्फबारी के कारण हाईवे को खोलना अभी असंभ्ाव प्रतीत हो रहा है। मौसम साफ होने पर ही मशीनरी को लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
लिहाजा इसके कारण हर तरह का यातायात लगातार चौथे दिन भी बाधित रहा। हाईवे पर फंसे वाहन चालक कड़ाके की ठंड में बेहाल हो रहे हैं। वहीं रामबन और उधमपुर के बीच यात्री वाहन शनिवार दोपहर बाद सामान्य रूप से चलते रहे। रामबन-गूल रोड, छत्तरनाला और संगलदान के इलाकों में यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
सूमो पर पहाड़ से पत्थर गिरे
किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर गलहार के पास शनिवार की सुबह काफी मात्रा में पहाड़ी से पत्थर और मलबा एक सूमो पर आ गिरा। ड्राइवर ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक जब टाटा सूमो (जेके17-4770) गलहार के पास से गुजर रही थी तो अचानक पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। खतरा भांप कर ड्राइवर सूमो को छोड़ कर भाग निकला, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन सूमो को काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार यह मार्ग आवाजाही के लिए बंद रहा। लोगों को मार्ग के बंद रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।